राष्ट्रीय समाचार

मीट फैक्‍ट्री अलदुआ में अमोनिया गैस के रिसाव

देहरादून‍ 29 सितंबर 2022,

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में थाना रोरावर क्षेत्र के तालसपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह मीट फैक्ट्री अल दुआ में अमोनिया गैस के रिसाव के कारण एक सौ से अधिक फैक्ट्री कर्मियों की हालत बिगड़ गई है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इस मामले में मीट फैक्‍ट्री के एक अधिकारी को हिरासत में ले लिया है।

70 फैक्ट्री कर्मियों को जेएन मेडीकल कॉलेज ए एम यू में भर्ती कराया गया है। सीओ प्रथम व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की हालत स्थिर है। प्राथमिक उपचार दिलाया जा रहा है। सभी संबंधित विभागों को आदेश दे दिए हैं। मीट फैक्‍ट्री अलदुआ में हादसा अमौनिया गैस पाइप फटने से हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। फैक्‍ट्री अल दुआ के प्रबंधक को हिरासत में ले लिया गया है।

Related posts

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाईव प्रसारण, द्वारा दूरदर्शन।

Dharmpal Singh Rawat

राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद ने ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ प्रदान किए

Dharmpal Singh Rawat

नए वैरिएंट ने बढ़ाई मुसीबत, भारत में भी दर्ज किए गए मामले

Leave a Comment