उत्तराखंड तथ्य

सैनिक कल्याण मंत्री ने गुनियाल गांव देहरादून स्थित सैन्यधाम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

देहरादून 13 जुलाई 2022,

उत्तराखंड: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव देहरादून स्थित सैन्यधाम निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को कार्य प्रगति बढाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान केबिनेट मंत्री ने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने उप जिलाधिकारी मसूरी को निर्देश दिए कि यदि कार्यस्थल पर कोई भूमि सम्बन्धी कोई समस्या आ रही है तो उसे 2-दिन के भीतर निस्तारित करें। साथ ही नोेडल अधिकारी अपर सचिव सैनिक कल्याण चन्द्र सिंह धर्मसत्तू एवं उप निदेशक सैनिक कल्याण को प्रतिदिन कार्य प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सचिव सैनिक सैनिक कल्याण दीपेन्द्र चैधरी, अपर सचिव चन्द्र सिंह धर्मसत्तू, उप जिलाधिकारी मसूरी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप निदेशक सैनिक कल्याण एम.एय झोदा, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़ सहित कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा के लिए वीआईपी दर्शन की व्यवस्था को समाप्त करते हुए एक समान व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए।

Dharmpal Singh Rawat

राष्ट्रीय सांस्कृतिक और साहित्यिक उत्सव एवं कला उत्सव-2023 का केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन।

Dharmpal Singh Rawat

“श्रीराम शर्मा प्रेम स्मृति सम्मान 23” इस वर्ष वर्ष वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक घिल्डियाल को प्रदान किया गया।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment