शिक्षा

स्पोर्टस काॅलेज में कक्षा-6 में प्रवेश हेतु प्रारम्भिक चयन ट्रायल्स 7 अप्रैल 2023 से शुरु।

देहरादून 13 फरवरी 2023,

आगामी शैक्षिक सत्र 2023-24 में महाराणा प्रताप स्पोर्टस काॅलेज देहरादून एवं हरि सिंह थापा स्पोर्टस काॅलेज पिथौरागढ़ में कक्षा-6 में प्रवेश हेतु प्रारम्भिक चयन ट्रायल्स 7 अप्रैल 2023 से शुरू होगा। चयन ट्रायल्स उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों के निर्धारित स्थलों पर चरणबद्ध रूप से आयोजित किए जाएंगे।

प्रधानाचार्य राजेश मंमगाई ने बताया कि, कक्षा-6 में प्रवेश हेतु प्रौस्पेक्टस खेल विभाग के अधीन जिला खेल कार्यालयों के मुख्यालयों , महाराणा प्रताप स्पोर्टस काॅलेज तथा हरि सिंह थापा स्पोर्टस काॅलेज पिथौरागढ़ के कार्यालय से 1 मार्च 2023 से प्राप्त किये जा सकते है।

कक्षा-6 में प्रवेश हेतु प्रारम्भिक चयन ट्रायल्स का प्रथम चरण 7 अप्रैल 2023 से 18 अप्रैल 2023 तक, द्वितीय चरण 21 अप्रैल से 26 अप्रैल 2023 तक, तृतीय चरण 28 अपप्रैल से 1 मई 2023 तक होगा।

 

 

 

 

Related posts

नई शिक्षा नीति शिक्षा के साथ साथ खेलकूद और कौशल विकास में मील का पत्थर साबित होगी- अनुराग ठाकुर

Dharmpal Singh Rawat

UKPSC ने जारी करी विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

Dharmpal Singh Rawat

एलटी के 1544 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को निर्वाचन आयोग की हरी झंड़ी

Leave a Comment