क्राइम समाचार

अवैध खनन सामग्री से भरे 30 ओवरलोड डंपरों को पकड़ा तथा सभी को सीज कर दिया गया है।

देहरादून 22 मई 2022,

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर स्थानीय प्रशासन अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित छापेमारी कर रहा है।तहसील विकासनगर अन्तर्गत उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन एवं खनन विभाग की टीम द्वारा चौकी कुल्हाल क्षेत्रान्तर्गत कुंजा गांव एवं रामगढ़ में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान टीम ने खेतों में छुपा कर रखी अवैध खनन सामग्री से भरे 30 ओवरलोड डंपरों को पकड़ा तथा सभी को सीज कर दिया गया है। पकड़े गए वाहन के स्वामियों से संपर्क किया जा रहा है। खनन सामग्री निर्धारित रुट से विपरीत परिवहन करते पाए जाने पर वाहन को सामग्री सहित सीज करते हुए निर्धारित सामग्री का दुगुना अर्थदण्ड की कार्यवाही गतिमान है।

जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने सभी उप जिलाधिकारियों को अवैध खनन पर त्वरित कार्यवाही करने तथा छापेमारी अभियान को नियिमत चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही अन्य मार्ग जिनसे अवैध खनन के परिवहन होने की सम्भावना है पर भी चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।

Related posts

सिद्धू ने किया आत्मसमर्पण: मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया।

Dharmpal Singh Rawat

रामनगर में भाजपा नेता के घर पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी

उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को सफलता हाथ लगी

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment