विज्ञान

आज भारत के अधिकांश हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा।

देहरादून 25 अक्टूबर 2022,

आज भारत के अधिकांश हिस्सों में खगोलीय घटना आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा। इस खगोलीय घटना को देश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में देखा जा सकेगा। पूर्वोत्तर भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा क्योंकि इस क्षेत्र में यह खगोलीय घटना सूर्यास्त के बाद घटित होगी। भारत के अलावा यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, मध्य एशिया और एशिया के अन्य क्षेत्रों में सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा।

आंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत आइसलैंड के आसपास भारतीय समयानुसार दोपहर करीब दो बजकर 20 मिनट पर होगी और शाम साढ़े चार बजे इसे पूर्ण रूप में रूस के आकाश में देखा जा सकेगा। इस सूर्य ग्रहण की समाप्ति शाम छह बजकर 32 मिनट पर अरब सागर के ऊपर होगी। 24 अक्टूबर को सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी करीब-करीब एक सीधी रेखा में होंगे। 25 अक्टूबर को सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक समान पटल पर होंगे, जिससे चंद्रमा थोड़े समय के लिए आंशिक रूप से सूर्य को ढक लेगा। इससे चंद्रमा के छाया क्षेत्र में पड़ने वाले क्षेत्रों में आंशिक सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा।

सूर्य ग्रहण दिल्ली में शाम 4.29 बजे से लेकर 6.09 बजे तक देखा जा सकेगा। लेकिन पांच बजकर 42 मिनट पर यह अपने उच्च स्तर पर होगा। इस दौरान चंद्रमा सूर्य के 24.5 फीसदी हिस्से को ढक लेगा।

कोलकाता में सूर्य ग्रहण को 4.51 बजे से लेकर शाम 5.04 बजे तक देखा जा सकेगा। राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यग्रहण शाम चार बजकर 26 मिनट पर दिखना शुरू होगा जो शाम छह बजकर नौ मिनट तक रहेगा, जबकि इसका सर्वोच्च स्तर साढ़े पांच बजे दिखेगा। मुंबई में सूर्य ग्रहण शाम चार बजकर 49 मिनट पर दिखना शुरू होगा जो शाम छह बजकर नौ मिनट तक रहेगा, जबकि इसका सर्वोच्च स्तर पांच बजकर 42 मिनट पर दिखेगा। दक्षिण और मध्य भारत में सूर्य ग्रहण शाम चार बजकर 49 मिनट से शाम पांच बजकर 42 मिनट तक रहेगा।

Related posts

एक फरवरी को अदभुत खगोलीय घटना,50 हजार साल बाद नंगी आंखों से दिखेगा दुर्लभ हरा धूमकेतु।

Dharmpal Singh Rawat

आपदा प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर सम्मेलन।

Dharmpal Singh Rawat

Discussion on innovative technologies and rich history of industry collaboration on the 65th Foundation Day of Indian Petroleum Institute.

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment