मनोरंजन

उत्तराखंड राज्य को बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रथम पुरस्कार मिला।

देहरादून 28 सितंबर 2022,

दिल्ली: पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा “विश्व पर्यटन दिवस” के अवसर पर उत्तराखंड राज्य को बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया है। प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी उपस्थित थे।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य को पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से यह पुरस्कार प्राप्त किया।

श्री महाराज ने कहा कि हमारी योजना है कि ट्रैवल और टूरिज्म क्षेत्र के इनफ्लुएंसर्स के माध्यम से उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, यहां की लोक कलाएं, यहां की ग्रामीण संस्कृति, यहां की एडवेंचरस भू-पारिस्थितिकी, होमस्टे, अद्वितीय आध्यात्मिक अनुभव और पौष्टिक व्यंजन देश के कोने-कोने तक पहुंचें। उन्होने

“प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इनमें अक्टूबर 2022 से जनवरी 2023 तक होने वाला ट्रैक ऑफ द ईयर-पिंडारी ग्लेशियर और बागची बुग्याल, मसूरी व नैनीताल में दिसंबर 2022 में आयोजित होने वाला विंटरलाइन कार्निवाल, दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक चंपावत में राफ्टिंग चैंपियनशिप, फरवरी 2023 में औली में आयोजित होने वाली नेशनल स्कीईंग चैंपियनशिप और मार्च 2023 में ऋषिकेश में होने वाला अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव जैसे आयोजन मुख्य हैं।इस कार्यक्रम में प्रदेश के सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे सहित पर्यटन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

 

Related posts

क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट की तैयारियों को लेकर तैयार ऋषिकेश

Dharmpal Singh Rawat

“महाभारत” के शकुनि गुफी पेंटल का निधन।

Dharmpal Singh Rawat

रोड सेफ्टी से नियमों का पालन करना हम सब का दायित्व है: मुख्यमंत्री धामी।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment