मनोरंजन

कांग्रेस जनों ने रंगों का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया।

देहरादून 09 मार्च 2023,

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस जनों द्वारा रंगों का त्योहार बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डाॅ0 जसविंदर सिंह गोगी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली भाईचारा, मिलन का त्योहार है। इस होली पर आप रंगो के साथ, अपने प्यार का रंग भी शामिल करें। हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंगो को और प्रगाढ़ करें। रंगों का त्योहार होली और बसंत के त्योहार पर समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। गोगी ने कहा कि यह उत्सव सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाने वाला हो।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल, गरिमा माहरा दसौनी, प्रिया थापा, राजेश चमोली, शीषपाल बिष्ट, नीरज त्यागी, आशा मनोरमा शर्मा, सुनीता तनेजा, नजमा खान, मीना बिष्ट, सावित्री थापा, मनमोहन शर्मा, पूनम कण्डारी, आरुषि सुन्द्रियाल, ओबीसी महानगर देहरादून के अध्यक्ष मनीष वर्मा, नीरज त्यागी, मोहन काला, अनिल नेगी, ललित भद्री, सुलेमान, सरदार देवेन्द्र सिंह, हेमराज सिंह, सौरभ थापा, अनूप पासी, शान्ति रावत, अनुराधा तिवारी, शिवम, अभिषेक तिवारी शैलेन्द्र करगेती, फहीम आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।

 

 

Related posts

पांच गोल्डन ग्लोब पुरस्कार प्राप्त हॉलीवुड अभिनेता माइकल डगलस सत्यजीत रे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित होंगे।

Dharmpal Singh Rawat

ऑस्ट्रियाई फिल्म ‘अल्मा एंड ऑस्कर’ से आईएफएफआई, 53 का एक भावपूर्ण उद्घाटन होगा।

Dharmpal Singh Rawat

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिल्वर सिटी में सातवें देहरादून अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रतिभाग किया।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment