राज्य समाचार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तथा सौरभ बहुगुणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर “राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम” का शुभारंभ किया।

देहरादून 25 जून 2022 ,

उत्तराखंड: जनपद देहरादून के शेरकी मालदेवता विकासखंड रायपुर के पंचायतघर प्रांगण में “राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम” के तहत वृहद खुरपका, मुंहपका टीकाकरण अभियान का प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तथा सौरभ बहुगुणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने पंचायत घर परिसर में वृक्षारोपण किया।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पशुपालन को आर्थिकी का मुख्य आधार बनाकर पशु पालकों की आय में वृद्धि करने के सभी प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही “राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम” योजना के अन्तर्गत पशुओं का शत- प्रतिशत टीकाकरण कर इस रोग का उन्मूलन करना है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में भूमि की चकबंदी हेतु सभी प्रकार के प्रयास किये जाने पर बल दिया गया एवं पलायन रोकने हेतु कृषि, पशुपालन एवं औद्यानिकी को महत्वपूर्ण आधार बनाया जा रहा है।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी देहरादून डा. विद्यासागर कापड़ी द्वारा मंत्रीगण एवं सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पशुओं में होने वाले खुरपका एवं मुंहपका की बिमारी का उन्मूलन करना है।

कार्यक्रम में लगभग 70 महिला पशुपालको एवं 50 पुरुष पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पशुपालन तथा कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

नानक देव जी के 553वे प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा तथा प्रदेश प्रभार देवेंद्र यादव ने गुरु ग्रंथ साहिब जी को नमन किया।

Dharmpal Singh Rawat

देहरादून स्मार्ट सिटी की सीईओ सोनिका ने ‘दून-1 ऐप’ मोबाइल एप्लीकेशन की समीक्षा की।

Dharmpal Singh Rawat

Vivekananda Khanduri has written about non-government colleges. No. B. Sent a letter to continue affiliation with Garhwal Central University, Srinagar Garhwal.     

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment