उत्तराखंड तथ्य

गौचर मेला संस्कृति, बाजार तथा उद्योग तीनों का समन्वय है: मुख्यमंत्री धामी।

देहरादून 14 नवंबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गौचर में 70वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। उन्होंने ऐतिहासिक गौचर मेला मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने और गौचर मेले के सफल संचालन के लिए ₹10 लाख देने की घोषणा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने पत्रकार रमेश गैरोला को गोविंद प्रसाद नौटियाल पत्रकार सम्मान और यूथ फाउंडेशन संचालित करने के लिए अनिल नेगी को सम्मानित किया। उन्होंने देवेश जोशी द्वारा लिखी पुस्तक ‘धूम सिंह चौहान’ का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि गौचर मेला संस्कृति, बाजार तथा उद्योग तीनों के समन्वय के कारण एक प्रसिद्व राजकीय मेला है और साल दर साल यह मेला अपनी ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने मेले को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन की सराहना की।

उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य उत्तराखण्ड के सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाना है और इसके लिए औद्योगिक विकास का महत्व सर्वाधिक है। औद्योगिक विकास के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने हेतु हम रोड कनेक्टिविटी, रेल कनेक्टिविटी, ऊर्जा आदि क्षेत्रों में विशेष ध्यान दे रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, केदारनाथ विधायक श्रीमती शैला रानी रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Related posts

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में जलाभिषेक।

Dharmpal Singh Rawat

जन समस्याओं के निस्तारण हेतु बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन।

Dharmpal Singh Rawat

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के साथ पर्यटन के क्षेत्र पर विस्तृत चर्चा की।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment