स्वास्थ्य

जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने जनपद देहरादून में कोविंड एडवाइजरी जारी कर दी है।

देहरादून 27 अप्रैल 2022,

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलो में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने जनपद देहरादून में कोविंड एडवाइजरी जारी कर दी है। जारी एडवाइजरी के तहत सार्वजनिक स्थानों पर पूर्व की भांति मास्क, गमछा, रूमाल या दुपट्टा/स्कार्प पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना प्रतिबन्धित रहेगा। आदेशों के उल्लंघन दण्डनीय अपराध होगा। आदेशों के उल्लंघन की दशा में प्रदत्त व्यवस्था के अनुरूप 500/- रूपये से 1000/- रूपये तक जुर्माने के रूप में वसूला जाएगा। उन्होंने उप जिला मजिस्टेटों , पुलिस क्षेत्राधिकारियों ,पुलिस थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

कोविड-19 अपडेट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय।

Dharmpal Singh Rawat

उतराखंड कोविड-19 अपडेट।

Dharmpal Singh Rawat

उत्तराखंड में 664 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की तैनाती की जायेगी।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment