राज्य समाचार

देहरादून में गुरुवार से रजिस्ट्रियां सामान्य तरीके से होंगी,वकीलों को रहेगा विकल्प

देहरादून में 3 दिन से चल रही वकीलों की हड़ताल खत्म हो गई है, गुरुवार से अब नए और पुराने दोनों नियम पर होंगी रजिस्ट्रियां। बता दें कि डीएम ने जमीनों की खरीद-फरोख्त के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए देहरादून में नए नियमों को जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए अनिवार्य किया था, नियमों को रजिस्ट्री सॉफ्टवेयर में अपलोड करने में जटिलता होने के कारण वकीलों ने हड़ताल कर दी थी। देहरादून में तीन दिन से विवाह और जमीनों की रजिस्ट्री बंद थी। वकीलों के आंदोलन के चलते प्रशासन को झुकना पड़ा। बुधवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा और सचिव राजवीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में वकीलों का प्रति मंडल डीएम सोनिका से मिला, वकीलों ने नए नियमों की जटिलता को डीएम के सामने रखा। जहां पर प्रशासन को झुकना पड़ा और डीएम ने आदेश किए कि नए और पुराने दोनों नियम पर वकीलों को रजिस्ट्री करने का विकल्प रहेगा। इसके बाद वकीलों ने आंदोलन वापस ले लिया और डीएम ने बताया गुरुवार से सामान्य तरीके से रजिस्ट्री होंगी।

Related posts

उत्तराखंड: उपनल प्रबंधन के कर्मचारियों के मानदेय में हो सकती है बढ़ोतरी

Dharmpal Singh Rawat

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का कांग्रेस में आना राज्य के लिए शुभ संकेत।

Dharmpal Singh Rawat

युवक मंगल दलों व महिला मंगल दलों को राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment