राष्ट्रीय समाचार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नई पार्टी का गठन करेगें।

देहरादून 27 अक्टूबर 2021,

पंजाब: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह एक नई पार्टी बनाने जा रहे हैं लेकिन उसका नाम अभी तक तय नहीं हो पाया है। हमारे वकील चुनाव आयोग के साथ इस पर काम कर रहे हैं। जैसे ही नाम तय हो जाएगा हम आपको बता देंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब के हितको लेकर किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पंजाब को बहुत कुछ सहना पड़ा है। मैंने एक सैनिक की तरह काम किया है और हमेशा योद्धा की तरह लड़ाई लड़ी है।

पंजाब की सुरक्षा मेरे लिए काफी अहम है। पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर हुए खर्च का पूरा हिसाब किताब दूंगा । उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस फर्स्ट क्लास फोर्स है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया कि, कांग्रेस का कोई भी विधायक अमरिंदर सिंह की पार्टी का हिस्सा नहीं बनेगा।

 

 

Related posts

पश्चिम बंगाल भवानीपुर विधानसभा सीट से ममता बनर्जी ने भाजपा प्रत्याशी को किया पराजित

Dharmpal Singh Rawat

हरित क्रांति के जनक पद्म विभूषण डॉ. एमएस स्वामीनाथन का निधन:प्रधानमंत्री ने शोक जताया।

Dharmpal Singh Rawat

विकसित भारत संकल्प यात्रा से देश भर में लगभग 15 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment