राष्ट्रीय समाचार

पंडित दीन दयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर याद किया गया।

देहरादून 25 सितंबर 2022, पंडित दीन दयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर याद किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि, मैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका अंत्योदय और गरीबों की सेवा करने पर जोर, हमें निरंतर प्रेरणा देता है। उन्हें एक असाधारण विचारक और बुद्धिजीवी के रूप में भी याद किया जाता है।


   उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नगला तराई में अपने निजी आवास पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी जी की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा की एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार, आदर्श समाज की संकल्पना को साकार करते हैं।

“पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की अंत्योदय की विचारधारा के माध्यम से समग्र राष्ट्र ही नहीं, समग्र विश्व का विकास हो सकता है। राज्य सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Related posts

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की, नैनीताल में पार्किंग के इस मुद्दे को उठाया

एहतियातन हिरासत कानून एक औपनिवेशिक विरासत:उच्चतम न्यायालय।

Dharmpal Singh Rawat

गाजियाबाद – पं. दीन दयाल उपाध्याय ब्लाक भारतीय रेल का सबसे लंबा पूर्ण स्वचालित सिग्नलिंग ब्लॉक तैयार।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment