अंतरराष्ट्रीय समाचार

पाकिस्तानी नौसेना द्वारा गुजरात तट के पास गोलीबारी की घटना में एक भारतीय मछुआरे की मौत 6 मछुआरों का अपहरण ।

देहरादून 07 नवंबर 2021,

गुजरात: गुजरात में द्वारका ओखा के तटीय समुद्री क्षेत्र में भारतीय मछुआरों की नाव पर पाकिस्तानी नौसेना द्वारा रविवार को फायरिंग करने की घटना में एक मछुआरे की मौत हो गई है। गुजरात तट के पास हुई गोलीबारी में पाक मरीन ने 6 मछुआरों का अपहरण भी कर लिया है।

भारतीय मछुआरे भारतीय समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने गए हुए थे। उसी दौरान पाकिस्तानी मरीन कंमाडो की बोट वहां से निकली और उन्होंने भारतीय बोट जलपरी पर फायरिंग कर दी।

इस मामले की तफ्तीश नेवी और कोस्ट के अलावा सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही है। अपहरण किए गए मछुआरों को पाकिस्तानी नौसैनिकों द्वारा पाक क्षेत्र में ले जाने के समाचार है।

पाकिस्तान का आरोप था कि ये मछुआरे उसके जलक्षेत्र में घुस आए थे। दरअसल अरब सागर में समुद्री सीमा का कोई स्पष्ट सीमांकन नहीं है इस वजह से कई बार दोनों देश एक दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार कर लेते हैं। कई बार तो मछुआरों को सालों तक बिना वजह जेलों में रहना पड़ता है।

Related posts

भारतीय नौसेना पिछले कुछ वर्षों में विश्वसनीय और सशक्त बल के रूप में उभरी है और हिंद महासागर क्षेत्र में ‘मुख्य सुरक्षा भागीदार’ है: राष्ट्रपति कोविंद।

Dharmpal Singh Rawat

उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मुख्यमंत्री धामी का हुआ लंदन में भव्य स्वागत

Dharmpal Singh Rawat

“ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023” अहमदाबाद में आयोजित।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment