राजनीतिक

प्रदेश कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र प्रेषित कर, संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव की रक्षा हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

देहरादून 08 अप्रैल 2023,

उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी लिखने का अभियान देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय से शुरू किया है। कांग्रेस भवन में अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी 30 अप्रैल तक रोज एक चिट्ठी जारी करेंगे। राहुल गांधी की संसद सदस्यता मामले में जारी जय भारत सत्याग्रह के क्रम में कांग्रेस ने चिट्ठी अभियान शुरू किया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र प्रेषित करते हुए, संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव की रक्षा हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की है। जिसमें देश और प्रदेश के ज्वलंत विषय शामिल होंगे। देश के मुद्दों से संबंधित चिट्टी प्रधानमंत्री को भेजी जाएगी, जबकि प्रदेश के मुद्दों से संबंधित चिट्ठी मुख्यमंत्री को जारी की जाएगी। 14 अप्रैल से विवादित बोल वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।

इस अवसर पर अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल, शीशपाल सिंह बिष्ट, मानवेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी उपस्थित रहे।

 

Related posts

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे का दूसरा दिन

Dharmpal Singh Rawat

इंडिया गठबंधन के 31 सांसदो का डेलिगेशन राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से मिला।

Dharmpal Singh Rawat

सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू: प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री धामी से फोन पर लिया रेस्क्यू का पूरा ब्योरा

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment