राज्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड में अत्यधिक बारिश से हुए जानमाल की क्षति और संचालित बचाव व राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली।

 

देहरादून  19 अक्टूबर 2021,

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उत्तराखंड के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए  दूरभाष पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड में अत्यधिक बारिश से हुए जानमाल की क्षति और संचालित बचाव व राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को हर आवश्यक सहयोग दिये जाने के प्रति आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी को वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ है। शासन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने अपना इस्तीफा विधिवत राज्यपाल को सौंपने के लिए राज्यपाल से मिलने का समय मांगा

Dharmpal Singh Rawat

देहरादून: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की हुई घोषणा

Dharmpal Singh Rawat

श्रीनगर में जंगल की आग से झुलसी महिला, दो अस्पतालों में भटकने के बाद दून में किया भर्ती

Leave a Comment