राष्ट्रीय समाचार

प्रधानमंत्री ने भारतीय नौसेना दिवस पर नौसेना को बधाई दी।

देहरादून 04 दिसंबर 2022,

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौसेना दिवस के अवसर पर सभी नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई दी है। ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि,”सभी नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। हमें अपने समृद्ध समुद्री इतिहास पर गर्व है। भारतीय नौसेना ने दृढ़ता से हमारे राष्ट्र की रक्षा की है और चुनौतीपूर्ण समय में मानवीय भाव के साथ स्वयं को प्रतिष्ठित किया है।”

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना के ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट” की उपलब्धियों को याद करने के लिए भारत हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना दिवस पर नौसेनिकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उसने दृढ़तापूर्वक देश की रक्षा की है और कठिन समय में भी अपनी मानवीय भावना से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

 

 

Related posts

न्यायाधीशों की नियुक्तियों में विलम्ब होने से अंततः न्यायपालिका को योग्य उम्मीदवारों से वंचित होना पड़ेगा: सुप्रीम कोर्ट।

Dharmpal Singh Rawat

सत्यपाल मलिक भाजपा सरकार के फैसले के खिलाफ हमेशा किसानों के पक्षधर रहे।

Dharmpal Singh Rawat

प्रधानमंत्री मोदी ने कोच्चि में भारत के पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत को राष्ट्र-सेवा में समर्पित किया।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment