राजनीतिक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विधान सभा मे बैकडोर से हुई नियुक्तियों के संबंध मे कांग्रेस द्वारा उठाये सवालो को औचित्यहीन बताया।

देहरादून 27 नवंबर 2022,

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड विधान सभा मे बैकडोर से हुई नियुक्तियों के संबंध मे कांग्रेस द्वारा उठाये सवालो को औचित्यहीन बताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा इस मामले में शुरू से ही स्पष्ट है और इसी के चलते विधान सभा मे हुई नियुक्तियों की गहन जाँच हुई। अवैध नियुक्तियां निरस्त की जा चुकी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि महज विधान सभा की नियुक्ति नही, बल्कि जहाँ भी गड़बड़ है वहाँ पर पूरी पारदर्शिता से जाँच और कार्यवाही की जा रही है। जहां तक नियुक्तियों के बारे मे सीएम के निर्देश का सवाल है तो वर्ष 2005-07 के बीच तत्कालीन मुख्यमंत्री एन डी तिवारी तथा वर्ष 2016 में भी मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधान सभा में पदों को स्वीकृत किया था। संयोगवश तब राज्य मे कांग्रेस नीत सरकार थी। कांग्रेस को खुद का अवलोकन करने की जरूरत है।

सरकार पदों की स्वीकृति देती है और भर्ती विधान सभा का अधिकार है।विधान सभा पदों की स्वीकृति माँगती है तो पदों को सरकार स्वीकृति देती है। भर्ती कैसे करनी है यह सरकार तय नहीं करती है। भर्ती की अनियमितता की शिकायत आने के बाद मुख्यमंत्री ने स्वतः संज्ञान लेकर कार्यवाही हेतु विधान सभा अध्यक्ष को पत्र लिखा। जाँच समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने पर कि अनियमित तरीक़े से भर्ती हुई है उनको निरस्त करने की स्वीकृति भी प्रदान की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए भर्तियां कराने का ज़िम्मेदारी लोक सेवा आयोग को सौंपी है। भर्ती घोटाले के आरोपी जेल जा रहे हैं। उनकी अवैध सम्पत्तियों को ज़ब्त करने की कार्रवाई जारी है। कांग्रेस को आरोप प्रत्यारोप की राजनीति से उसे कुछ हासिल नही होने वाला।

 

Related posts

भारतीय युवा कांग्रेस यंग इंडिया के बोल ” भाषण प्रतियोगिता जिला स्तर पर लांच करेगी:प्रदेश प्रवक्ता अमनदीप सिंह बतरा।

Dharmpal Singh Rawat

मुख्यमंत्री धामी ने नानकमत्ता के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर की पुष्पांजलि अर्पित

Dharmpal Singh Rawat

इन्वेस्टर समिट को लेकर पीएम मोदी का यह रहेगा कार्यक्रम 

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment