राजनीतिक

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की।

देहरादून 26 जनवरी2022,

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ से शैला रानी रावत , झबरेड़ा से राजपाल सिंह, पिरान कलियर से मुनीष सैनी, कोटद्वार से ऋतू भूषण खंडूरी, रानीखेत से प्रमोद नैनवाल, जागेश्वर से मोहन सिंह मेहरा, लाल कुआं से मोहन सिंह बिष्ट, हल्द्वानी से जोगेंद्र पाल रौतेला, रुद्रपुर से शिव अरोड़ा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

निवर्तमान विधायक ऋतू भूषण खंडूरी को यमकेश्वर विधानसभा से बदल कर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया है। शैला रानी रावत को 2017 के चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया था परंतु वह चुनाव हार गई थीं। उनको पार्टी ने पुनः प्रत्याशी घोषित किया है। रुद्रपुर से तेज तर्रार निवर्तमान विधायक राजकुमार ठुकरालरान का के स्थान पर शिव अरोड़ा को प्रत्याशित बनाया गया है।

 

 

 

 

 

Related posts

सीएम धामी ने राजेंद्र भंडारी का बीजेपी में किया शामिल

Dharmpal Singh Rawat

देहरादून: पुरानी पेंशन बहाली हेतु मुख्यमंत्री आवास घेराव, पुलिस के साथ नोकझोंक

Dharmpal Singh Rawat

अन्याय के खिलाफ जारी इस महायात्रा में जनता का प्यार और समर्थन ही हमारी शक्ति है: राहुल गांधी।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment