अर्थ जगत

भारत की विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 498.5 अरब डॉलर।

देहरादून 01 जनवरी 2023,

दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 69.1 करोड़ डॉलर घटकर लगातार दूसरे सप्ताह गिरता हुआ 562.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। पिछले सप्ताह यह 57.1 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 563.5 अरब डॉलर पहुंचा था। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के एक घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.13 अरब डॉलर की गिरावट हुई है। अब विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 498.5 अरब डॉलर रह गई।

इसी सप्ताह अवधि में स्वर्ण भंडार में 39 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 40.97 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 80 लाख डॉलर की तेजी आई और यह बढ़कर 18.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के रिजर्व फण्ड 4.5 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 5.16 अरब डॉलर पंहुच गई है।

Related posts

सेंसेक्स 672.71 अंक यानी 1.14 फीसदी की तेजी और निफ्टी इंडेक्स 179.55 अंक यानी 1.02 फीसदी की तेजी के साथ बन्द हुए।

Dharmpal Singh Rawat

उत्तराखंड विश्व के सामने इकोफ्रेंडली तरीके से उद्योग जगत के साथ जुड़ने का एक मज़बूत उदाहरण बनेगा:केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

Dharmpal Singh Rawat

कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 105 रुपये की वृद्धि।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment