राष्ट्रीय समाचार

भारत की स्वर कोकिला’ भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन: दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा ।

देहरादून 06 फरवरी 2022

मुंबई: मशहूर गायिका ‘मेलोडी की रानी’ और ‘भारत की स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर का रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर मुंबई में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।

 गृह मंत्रालय ने 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। 6 फरवरी और 7 फरवरी, 2022 को राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। पूरे देश में इस दौरान देश का तिरंगा झंडा झुका रहेगा।

भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। लता मंगेशकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। लता मंगेशकर के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ” ‘दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद करेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ”लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है, जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई है। भारत रत्न, लता जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।”

लता मंगेशकर के निधन से उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी बेहद दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “भारत ने लता जी के निधन में अपनी आवाज खो दी है, जिन्होंने कई दशकों तक अपनी मधुर और उदात्त आवाज से भारत और दुनिया भर में भारत का गौरव बढ़ाया।

शिवसेना सांसद संजय राउत सोशल मीडिया पर सबसे पहले इस खबर को साझा करने वालों में से थे। ट्विटर सांसद संजय राउत ने लिखा था, “युग समाप्त हो गया।”

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “लता दीदी की आवाज के स्पर्श से अमर गीतों के माध्यम से यह आवाज हमारे मन में अनंत काल तक गूंजती रहेगी।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ”लता मंगेशकर का निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनका संगीत कई पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।”

नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा, ”देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी।”

उत्तराखंड सरकार ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर प्रदेश में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। जारी आदेशानुसार, प्रदेश के सभी जनपदों के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। 

Related posts

समुद्री डकैती विरोधी गश्त अभियान के लिए तैनात रक्षा बलों ने कुल 3,440 जहाजों और 25,000 से अधिक नाविकों को सुरक्षित बचाया:रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट।

Dharmpal Singh Rawat

भारतीय रेलवे रेलों के संचालन के लिए रीयल टाइम ट्रेन इंफॉर्मेशन सिस्टम का उपयोग करेगा।

Dharmpal Singh Rawat

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 जून को जम्मू-कश्मीर में लक्षित हत्याओं में हो रही वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिए बैठक करेंगे।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment