राष्ट्रीय समाचार

मीट फैक्‍ट्री अलदुआ में अमोनिया गैस के रिसाव

देहरादून‍ 29 सितंबर 2022,

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में थाना रोरावर क्षेत्र के तालसपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह मीट फैक्ट्री अल दुआ में अमोनिया गैस के रिसाव के कारण एक सौ से अधिक फैक्ट्री कर्मियों की हालत बिगड़ गई है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इस मामले में मीट फैक्‍ट्री के एक अधिकारी को हिरासत में ले लिया है।

70 फैक्ट्री कर्मियों को जेएन मेडीकल कॉलेज ए एम यू में भर्ती कराया गया है। सीओ प्रथम व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की हालत स्थिर है। प्राथमिक उपचार दिलाया जा रहा है। सभी संबंधित विभागों को आदेश दे दिए हैं। मीट फैक्‍ट्री अलदुआ में हादसा अमौनिया गैस पाइप फटने से हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। फैक्‍ट्री अल दुआ के प्रबंधक को हिरासत में ले लिया गया है।


Deprecated: substr(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-content/themes/pennews/inc/extras.php on line 1337

Related posts

जम्मू-कश्मीर सोपोर पुलिस को लश्कर के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

Dharmpal Singh Rawat

भोपाल कांग्रेस पार्टी के विधायक संजय यादव के बेटे ने जबलपुर स्थित अपने घर पर खुद को गोली मार कर की आत्म हत्या।

Dharmpal Singh Rawat

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment