उत्तराखंड तथ्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टिहरी में विकासपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक।

देहरादून 21 मार्च 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में टिहरी लोकसभा क्षेत्र की विधानसभाओं के गतिमान कार्यों एवं विकासपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक करते हुए कहा की समस्याओं के समाधान हेतु विभागों द्वारा की जा रही आवश्यक कार्यवाही की भी नियमित समीक्षा की जाए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान दिए जाएं व विभागीय सचिव विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विभागों की नियमित समीक्षा करें।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में बागवानी, कृषि, पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए और तेजी से कार्य किये जाएं। स्थानीय स्तर पर लोगों को स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध होने से पलायन भी रूकेगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि विधायकगणों द्वारा जो भी जन समस्याएं रखी गई हैं, उनका हर संभव समाधान किया जायेगा।

बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद टिहरी श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह व विधायकगण एवं संबंधित विभागीय अधिकारी और वर्चुअल माध्यम से संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा आज “बहुगुणा राजकीय संग्रहालय” पंहुचे: भावुक होकर,स्व० हेमवती नंदन बहुगुणा का किया स्मरण।

Dharmpal Singh Rawat

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बद्रीनाथ में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्यो की प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त की।

Dharmpal Singh Rawat

जिला प्रशासन देहरादून ने पुराने गर्म कपड़ों को जरुरतमन्द लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम चलाया।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment