राष्ट्रीय समाचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रेसकोर्स देहरादून में हुनर हाट मेले का किया उद्घाटन ।

देहरादून 29 अक्टूबर 2021,

रेसकोर्स देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री    मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को हुनर हाट मेले का उद्घाटन किया। हुनर हाट मेले में 30 से अधिक राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से 500 से अधिक हस्त शिल्पकारों एवं हुनरमंदों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के साथ विश्वकर्मा वाटिका एवं विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया।

केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री  मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि देशभर में हुनर हाट मेलों का आयोजन किया जा रहा है। 30वां हुनर हाट मेले का आयोजन देहरादून में किया जा रहा है। यह मेला 10 दिनों तक चलेगा। उन्होंने कहा कि हुनर हाट के माध्यम से अभी तक लगभग 06 लाख शिल्पकारों एवं कारीगरों को रोजगार के अवसर मिले हैं। इसमें देश के अलगअलग हिस्सों के हस्तशिल्प कलाओं को देख सकते हैं। विभिन्न राज्यों के पकवानों के स्टॉल लगाये गये हैं। हुनरमंद लोगों द्वारा वेस्ट को बेस्ट में बदलकर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

75वें आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हुनर हाट मेले का आयोजन देहरादून में करवाने पर केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने देवभूमि उत्तराखण्ड में विभिन्न राज्यों से आये हुनरमंदों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हुनर हाट मेले का आयोजन एक सराहनीय प्रयास है।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस तरह के मेलों के आयोजन से हस्तशिल्प एवं हस्तकला को प्रोत्साहन मिलेगा और हुनरमंदों को एकदूसरे से अनुभवों को साझा करने का मौका भी मिलेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वोकल फॉर लोकल की दिशा में यह अच्छा प्रयास किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रत्येक विभागों द्वारा योजनाएं चलाकर लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस अवसर पर सांसद  माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल, विधायक  हरबंस कपूर, श्री शक्ति लाल शाह, मेयर  सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महामंत्री संगठन  अजय कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री  सुरेश भट्ट,  बलजीत सोनी, केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों की सचिव  रेणुका देवी मौजूद थे।

 

 

Related posts

उत्तराखंड: अब अगले साल होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल

Dharmpal Singh Rawat

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का 54वां स्थापना दिवस:सीआईएसएफ ने एक उज्ज्वल इतिहास के साथ देश को सुरक्षा प्रदान की है:केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Dharmpal Singh Rawat

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15626 की योजनाओं का शिलान्यास और 2573 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment