राज्य समाचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्णागिरी मंदिर हेतु लादीगाढ़ से पूर्णागिरी मंदिर तक लिफ्ट पेयजल योजना हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत हो जाने की घोषणा की है।

देहरादून 02 अप्रैल 2022,

उत्तराखंड: आज चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के टनकपुर स्थित माँ पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन कर पूजा पाठ की और प्रदेश वासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने पूर्णागिरी मंदिर हेतु लादीगाढ़ से पूर्णागिरी मंदिर तक लिफ्ट पेयजल योजना हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत हो जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को नंबर-एक बनाए जाने पर काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरी धाम भारत का प्रसिद्ध धाम है, यहां देश के कोने कोने से श्रृद्धालु आते हैं। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यहां श्रद्धालुओं के दंदलिए सभी आवश्यक सुविधाओं और संचार सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जाएगा।लंलंृर्ललंऋऋृृ लव औरझंइस दौरान चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी, मंदिर समिति अध्यक्ष श््किशन तिवारी, भाजपा नेता प्रकाश तिवारी मौजूद थे।

Related posts

समान नागरिक संहिता लागू किया जाएगा: मुख्यमंत्री उत्तराखंड।

Dharmpal Singh Rawat

कैथलैब में हो चुके हैं 15 एंजियोग्राफी और 5 एंजियोप्लास्टी : डॉ. आशुतोष सयाना 

मंत्री सतपाल महाराज ने समीक्षा बैठक कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से कार्यों के लिए योजनाएं तैयार करने को कहा ।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment