राज्य समाचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में भगवान महावीर एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

देहरादून 14 अप्रैल 2022,

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में भगवान महावीर एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एक महान विचारक थे, उन्होंने समाज में सबको समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव को दूर करने और समानता का सिद्धांत लागू करने के लिए भारतीय संविधान का मार्ग चुना।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने भगवान महावीर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह की शिक्षा देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी द्वारा दी गयी शिक्षा समस्त मानव समाज के कल्याण हेतु सदैव पथ प्रदर्शक का कार्य करती रहेगी। भगवान महावीर अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति थे।

Related posts

सीएम धामी ने केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी से मुलाकात

उत्तराखंड: पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड हाकम सिंह को मिली जमानत

Dharmpal Singh Rawat

उत्तराखंड के कोरोना मुक्त क्षेत्रों में कर्फ्यू से ढील देने की तैयारी में राज्य सरकार

Leave a Comment