राज्य समाचार

मुख्यमंत्री श्री धामी ने ₹126.58 करोड़ की 29 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

देहरादून 28 नवंबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी स्थित परोगी (अगलाड़) में अठजूला मेले में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने लगभग ₹126.58 करोड़ की 29 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने परोगी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना हेतु घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के मेले गांवों को जोड़ने का काम करने के साथ ही लोक संस्कृति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा इगास के दिन अवकाश घोषित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि, राज्य सरकार सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक लोगों की सेवा के लिए तत्पर है। अधिकारियों को सरलीकरण, समाधान व निस्तारण के मूलमंत्र पर कम करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखण्ड को 2025 तक देश के श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी प्रदेशवासियों के सहयोग से उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जायेगा।

इस दौरान विधायक राजपुर खजानदास एवं विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार द्वारा भी जनता को सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, सहित अन्य गणमान्य एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

Related posts

राज्य आंदोलनकारियों ने की सशक्त भू-कानून की मांग

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का सतपुली पहुंचने पर हुआ स्वागत।

Dharmpal Singh Rawat

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अस्पताल कॉरनेशन देहरादून का औचक निरीक्षण किया।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment