राज्य समाचार

मुख्यमंत्री श्री धामी ने वीर चन्द्र सिंह “गढ़वाली” जी को उनकी जयंती पर नमन किया।

देहरादून 25 दिसंबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर चन्द्र सिंह “गढ़वाली” जी को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन किया है। उन्होंने कहा कि, पेशावर कांड के महानायक वीर चन्द्र सिंह “गढ़वाली” ने देश की आजादी के लिये आन्दोलनरत निहत्थी जनता पर गोली चलाने के आदेश को न मानकर महान देशभक्ति और साहस का परिचय दिया था।

श्री धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है। उन्होंने कहा कि श्री वाजपेयी जी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जननेता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग प्यार और आदर करते थे। अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि इसके विकास के लिए आधार भी तैयार किया।

 

क्रिसमस त्योहार पर श्री धामी ने कहा कि “क्रिसमस का पर्व हमें सेवा, त्याग, प्रेम और करुणा जैसे आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश देता है। यह भाईचारे की भावना और खुशियों को बांटने का उत्सव भी है। उत्तराखण्ड में सभी पर्वों को मिलजुल कर मनाने की श्रेष्ठ परम्परा रही है।

Related posts

नई टिहरी: सीएम ने किया 415 करोड़ की 160 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Dharmpal Singh Rawat

रजिस्ट्री कार्यों के लम्बित प्रकरणों को शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए:अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।

Dharmpal Singh Rawat

सिलक्यारा सुरंग में फंसे 40 लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment