देहरादून 03 मई 2023,
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजस्व पुलिस के नियंत्रण में पूर्व में रहे क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से नियमित पुलिस की नियुक्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा इसी क्रम में 6 नए पुलिस थाने एवं 20 नई पुलिस चौकियों का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।