राज्य समाचार

लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन के दौरान किसानों की हत्या एवं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने किया प्रदर्शन।

देहरादून 4 अक्टूबर 2021

लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अजय मिश्रा के विवादित बयान का विरोध कर रहे किसानों पर अराजक तत्वों द्वारा हमला कर 4 किसानों की हत्या तथा कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने प्रतिपक्ष नेता प्रीतम सिंह व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों के नेतृत्व में देहरादून में प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप कांग्रेसियों ने उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका तथा मोदी योगी मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, नवीन जोशी कांग्रेस प्रवक्ता सूर्यकांत धस्माना सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने दो आई०ए०एस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया।

Dharmpal Singh Rawat

मुख्य सचिव ने 1 दिसम्बर से नये राजस्व वादों का निस्तारण न्यायालय प्रबंधन प्रणाली पर ऑनलाइन किए जाने के निर्देश दिए।

Dharmpal Singh Rawat

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के सभी पर्यटन जोन रात्रि विश्राम के साथ ही डे सफारी हुए फुल

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment