शिक्षा

स्वच्छ भारत अभियान 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक चलाया जाएगा।

देहरादून 29 सिंतबर 2022,

जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र श्रीमती एम0 टोलिया ने बताया कि, आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वच्छ भारत अभियान युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में चलाया जा रहा है। इसके तहत नेहरू युवा केन्द्र देहरादून द्वारा स्वच्छ भारत अभियान 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक जनपद के समस्त विकास खण्डों में घरों से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक चलाया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत जन भागीदारी के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान को जन आन्दोलन बनाना है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों एवं युवा क्लब के सदस्यों, गंगादूतों, एन०एस०एस० के माध्यम से डोर टू डोर अभियान चलाया जाना है। गाँवों के ऐतिहासिक स्मारकों, पुरातत्व स्थलों, सामुदायिक केन्द्रों, स्कूल भवनों, पंचायतघरों आदि स्थानों की सफाई एवं सौंदर्यीकरण हेतु राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों, युवा क्लबों के सदस्यों एवं ग्राम पंचायतों के सहयोग से किया जाएगा।

 

Related posts

सुगम नहीं चाहिए, दुर्गम में ही देनी है सेवा…पहाड़ से अपना तबादला नहीं चाहते 3897 शिक्षक

भर्ती प्रक्रिया नहीं हुई निरस्त तो 5 जून के बाद होगा बड़ा आंदोलन

10वीं और12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में डिवीजन या डिस्टिंक्शन नहीं जारी करेगा CBSE 

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment