Environment

“हरेला पर्व” देहरादून के कैन्ट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में पौधारोपण कर मनाया गया।

देहरादून जुलाई 2022,

पर्यावरण और हरियाली का प्रतीक उत्तराखंड का लोकपर्व “हरेला पर्व” देहरादून के कैन्ट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में पौधारोपण कर मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी, मंत्रीगणों व विधायकगणों की पत्नियों ने फलदार/छायादार पौधों का रोपण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में 16 जुलाई से 15 अगस्त 2022 तक वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाये जाने की घोषणा की है।

गीता पुष्कर धामी ने हरेला पर्व पर उपहार स्वरूप मंत्रीगणों एवं विधायकगणों की पत्नियों को पौधे भेंट करते हुए कहा कि “संस्कृति और प्रकृति के संगम से परिपूर्ण यह पावन पर्व हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारे कर्तव्यों का बोध कराता है।

इस दौरान निर्मला जोशी, डॉ. दीपा रावत, शशिप्रभा अग्रवाल, बबीता पुण्डीर, शशि चमोली, सुबोधिनी शर्मा, कुसुम गैरोला, अनीता दास एवं हेमलता गड़िया मौजूद रहीं।

Related posts

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने मनाया लोकपर्व हरेला।

Dharmpal Singh Rawat

आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध जल, हवा, मिट्टी एवं पर्यावरण मिले, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर सभी को विशेष ध्यान देना होगा:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Dharmpal Singh Rawat

ओनली वन अर्थ’’ थीम के तहत पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment