मनोरंजन

होली का त्यौहार 18 मार्च और 19 मार्च को दो दिन मनाया जा सकता है।

देहरादून 13 मार्च 2022,

दिल्ली: होलिका दहन और रंगोत्सव मनाने के लिए ज्योतिषाचार्यों के अलग-अलग मत हैं। एक मत के अनुसार होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर होता है और रंगोत्सव प्रतिपदा तिथि मनाया जाता है। इनके अनुसार 17 मार्च को होलिका दहन और 18 मार्च को होलिकात्सव मनाया जाएगा। को। दूसरे मत के अनुसार होलिकात्सव उदया तिथि पर मनाया जाता है, इनके अनुसार 18 मार्च को होलिका दहन और 19 मार्च को होलिकात्सव मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के एकमत नहीं होने से होली का त्यौहार 18 मार्च और 19 मार्च को दो दिन मनाया जा सकता है।

होलिका दहन पूजा का शुभ मुहूर्त :-

होलिका दहन मुहूर्त – मार्च 17, 2022 रात्रि 9 बजकर 6 मिनट से लेकर रात्रि 10 बजकर 16 मिनट तक ।

अवधि – 01 घण्टा 10 मिनट।

रंगोंत्सव शुक्रवार, मार्च 18, 2022 को।

भद्रा पूंछ – मार्च 17, 2022 रात्रि 09 बजकर 6 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक।

भद्रा मुख – मार्च 17, 2022 रात्रि 10 बजकर 16 मिनट से लेकर 18 मार्च 2022 की दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक।

Related posts

मसूरी विंटर कार्निवाल-2022 के अंतर्गत हॉफ मैराथन दौड़ का आयेाजन किया गया।

Dharmpal Singh Rawat

कांग्रेस जनों ने रंगों का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Dharmpal Singh Rawat

54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘विश्व मंच पर भारतीय वृत्तचित्र’ पर मास्टर क्लास सत्र आयोजित।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment