राज्य समाचार

होली रंग और उल्लास के त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है:पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून 17 मार्च 2022,

उत्तराखंड: कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रंगों का त्यौहार होली पर शुभकामनाएं दी है। होली की पूर्व संध्या पर उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, “होली रंग और उल्लास के त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को सुदृढ़ करता है।

भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से यही मंगल कामना है कि रंगों का यह त्यौहार प्रदेश में समृद्धि और उन्नति का रंग लेकर आए और लोगों में स्नेह, सद्भाव और भाईचारा बना रहे।

 

 

Related posts

सीडीएस जनरल बिपिन रावत पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 अन्य लोगों के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Dharmpal Singh Rawat

विदेश जाने वालों को 28 दिन में लगेगी वैक्सीन की दूसरी डोज

मुख्यमंत्री ने उकाडा बैठक में पर्यटकों को बेहतर हवाई सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment