अर्थ जगत

30 सितबंर 2023 के बाद ₹ दो हजार का नोट बैंक और बाजार में नहीं चलेगा।

देहरादून, 30 सितबंर 2023 के बाद ₹ दो हजार का नोट बैंक और बाजार में नहीं चलेगा। भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने 19 मई 2023 को ₹ दो हजार के नोटों को वापस लेने का आदेश दिया था। इसके साथ ही ₹ दो हजार के नोटों को जमा करने या बदलने के लिए 30 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया था। ₹ दो हजार के नोट धारकों को इसे बैंको में बदलने और जमा करने के लिए मात्र एक दिन बचा है। इसके बाद ₹ दो हजार का नोट मूल्यहीन होकर बाजार में प्रचलन से बाहर हो जाएगा।

भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया ने बताया कि, 31 अगस्त 2023 तक प्रचलन से वापस लिए गए ₹ दो हजार के नोटों के कुल मूल्य 3.32 लाख करोड़ रुपये है। आरबीआई ने ये भी जानकारी दी थी कि 31 अगस्त, 2023 तक केवल 0.24 लाख करोड़ रुपये मूल्य के ₹ दो हजार के नोट बाजार में प्रचलन में थे। 93 प्रतिशत ₹ दो हजार के नोट 31 अगस्त, 2023 तक बैंकों में बदलने या जमा के जरिए वापस आ चुके हैं। सितंबर माह में ₹ दो हजार के नोट ज्यादा मात्रा में जमा किए जाने की संभावना है। सकते हैं।

बताया जा रहा है कि ₹ दो हज़ार के नोटों को प्रचलन में रखने या बाहर करने के संबंध में आरबीआई 1 अक्टूबर 2023 को आधिकारिक घोषणा भी कर सकता है।

 

Related posts

कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 105 रुपये की वृद्धि।

Dharmpal Singh Rawat

मुख्यमंत्री धामी ने लाख रुपए से अधिक की आय अर्जित करने वाली महिलाओं को “लखपति दीदी” के रूप में सम्मानित किया।

Dharmpal Singh Rawat

शेयर बाजार में आज गिरावट । बीएसई सेंसेक्स और एन एसई निफ्टी दोनों ही इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment