Uncategorized स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल का औचक निरीक्षण किया:साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, सेवा भाव से करें काम।

देहरादून 13 सितंबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए खुद वह भोजन खाया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा भगवान की सेवा है। मरीजों के साथ मधुरता से व्यवहार किया जाए तो आधी बीमारी तो वैसे ही दूर हो जाती है। सेवा भाव का होना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। स्वच्छ माहौल से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि इलाज के लिए आने वालों को अधिक इंतजार न करना पड़े। मरीजों के साथ साथ आने वाले उनके तीमारदारो को भी परेशानी न हो। अस्पताल में सभी आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल में इमरजेंसी वार्डों, आईसीयू एवं डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


Deprecated: substr(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-content/themes/pennews/inc/extras.php on line 1337

Related posts

देहरादून: थम नहीं रही डेंगू की रफ्तार, बढ़ रहे मरीज़ 

Dharmpal Singh Rawat

Voting continues by government employees under electronic postal ballot system in Uttarak hand.

Dharmpal Singh Rawat

द्वारका ओखा के तटीय समुद्री क्षेत्र में भारतीय मछुआरों की नाव पर पाकिस्तानी नौसेना द्वारा फायरिंग गोलीबारी की घटना में पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment