उत्तराखंड तथ्य

26 अक्टूबर को गंगोत्री धाम , 27 अक्टूबर को यमुनोत्री धाम के कपाट बंद।

देहरादून 25 अक्टूबर 2022,

उत्तरकाशी: 26 अक्टूबर को गंगोत्री धाम और 27 अक्टूबर को यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। अन्नकूट पर्व पर 26 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। दूसरे दिन यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर 27 अक्टूबर को बंद किए जायेंगे।

26 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे।

यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर 27 अक्टूबर को दोपहर 12.09 बजे बंद होंगे। यमुना की डोली लेने के लिए खरशाली गांव से शनि महाराज की डोली 27 अक्टूबर की सुबह यमुनोत्री पहुंचेगी। केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज पर 27 अक्टूबर को प्रातः साढ़े आठ बजे शीतकाल हेतु बंद हो जाएंगे। इसी के साथ पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाये शुरू हो जाएंगी।

 

Related posts

देहरादून के अन्तर्गत वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों के सम्बन्ध में बैठक।

Dharmpal Singh Rawat

पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा-2022 की लिखित परीक्षा निर्बाध सम्पन्न कराई गई।

Dharmpal Singh Rawat

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा आज “बहुगुणा राजकीय संग्रहालय” पंहुचे: भावुक होकर,स्व० हेमवती नंदन बहुगुणा का किया स्मरण।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment