मनोरंजन

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह:दादा साहब फाल्के पुरस्कार सुश्री वहीदा रहमान को:सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाड़ी।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में आयोजित 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2021 के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार सुश्री वहीदा रहमान को प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चन्द्र,जूरी के अध्यक्ष और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वहीदा रहमान को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपनी कला और व्यक्तित्व से फिल्म उद्योग के शिखर पर खुद को स्थापित किया है। अपने निजी जीवन में भी उन्होंने एक गरिमा, आत्मविश्वास और मौलिकता से ओत-प्रोत महिला की पहचान बनाई। उन्होंने कई फिल्में ऐसी चुनीं जिनमें उनकी भूमिकाओं ने आमतौर पर महिलाओं से जोड़ी जाने वाली कई सीमाओं को तोड़ा। वहीदा जी ने एक मिसाल कायम की है कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को खुद भी पहल करनी चाहिए।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह पुरस्कार समारोह भारत की विविधता और उसमें निहित एकता की तस्वीर पेश करता है। उन्होंने कहा कि समारोह में उपस्थित प्रतिभाशाली लोगों ने कई भाषाओं, क्षेत्रीय विशेषताओं, सामाजिक मान्यताओं, उपलब्धियों और समस्याओं को सार्थक अभिव्यक्ति दी है और यह कि इन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कई पीढ़ियों और वर्गों के लोग एक साथ आए हैं।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय फिल्म उद्योग पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि आज कुछ भी क्षेत्रीय नहीं है, यदि सामग्री अच्छी हो तो क्षेत्रीय सामग्री को भी वैश्विक स्तर पर दर्शक मिलेंगे। दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान के बारे में बोलते हुए, श्री ठाकुर ने कहा कि चूंकि भारतीय फिल्में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से परे जाती हैं, इसलिए इसी प्रकार की प्रसिद्धि का दावा उनके संदर्भ में भी है। उन्होंने उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई दी।

श्री ठाकुर ने श्रोताओं को सूचित किया कि सरकार फिल्म पाइरेसी से निपटने के अपने प्रयासों में फिल्म उद्योग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सरकार ने सिनेमैटोग्राफ अधिनियम पेश किया है, जो इस खतरे को रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

 

सचिव,  अपूर्व चन्द्र ने बताया कि पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का वर्ष के दौरान सिनेमा हॉल बंद रहे थे और फिल्म उद्योग संघर्ष कर रहा था। हालाँकि, हमने जल्द ही वापसी की। अब देश और फिल्म उद्योग दोनों ही विकास की राह पर वापस आ गए हैं।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2021 के पुरष्कृत हस्तियां:-

*दादा साहेब फाल्के पुरष्कार वहीदा रहमान

*सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म- रॉकेट्री

* किसी निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार- मेप्पडियां

* सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन प्रदान करने वाली लोकप्रिय फिल्म- आरआरआर, तेलुगू

* राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार दी कश्मीर फाइल्स हिंदी• सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म अनुनाद द रिजोनेंस असमिया

* पर्यावरण संरक्षण परिरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म आवासव्यूहम मलयालम

* सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म गांधी एंड कंपनी गुजराती

* सर्वश्रेष्ठ निर्देशन गोदावरी पवित्र जल मराठी

* सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अल्लू अर्जुन पुष्पा तेलुगू

* सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाड़ी हिंदी और अभिनेत्री कीर्ति सनोन मिमी हिंदी के लिए

* सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता मिमी हिंदी के लिए पंकज त्रिपाठी

* सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पल्लवी जोशी कश्मीर फाइल्स

* सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार- भाविन रबारी, छेलो शो, गुजराती

* सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगिंग मेल- आरआरआर, काल भैरव

* सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर- श्रेया घोषाल, शैडो ऑफ द नाइट

* सर्वश्रेष्ठ छायांकन- कैमरामैन अविक मुखोपाध्याय फिल्म सरदार उधम, हिंदी

* सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म- कलकोक्खो

* सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- सरदार उधम

* सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म- छेलो शो

* सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली

* सर्वश्रेष्ठ मैथिली फिल्म- समानांतर

* सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म- एकदा काय जाला

* सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म- होम

* सर्वश्रेष्ठ मणिपुरी फिल्म- इकहोइगी यम

* सर्वश्रेष्ठ उड़िया फिल्म- प्रतीक्षा

* सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म- कडाइसी विवासाई

* सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्म उप्पेना

 

Related posts

67वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार:सुपरस्टार रजनीकांत को मिला 51वां दादासाहेब फाल्के पुरस्कार।

Dharmpal Singh Rawat

जागर गायिका कमला देवी को कोक स्टूडियो में गायन  पर सीएम धामी ने दी बधाई

सीएम धामी ने केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी से मुलाकात

Leave a Comment