राजनीतिक

यूक्रेन मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है:रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।

देहरादून 27 फरवरी 2022,

उत्तर प्रदेश: भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को यूक्रेन से वापस भारत लाने का काम लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में जितने भी भारतीय हैं, उन्हें सरकारी खर्च पर भारत लाने के लिए हम लोग प्रतिबद्ध हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में भारत शांति का पक्षधर है। उत्तर प्रदेश बलिया जिले में एक चुनावी जनसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा के मामले में भारत आत्मनिर्भर बनेगा और आगामी दस साल में ऐसे हालात हो जायेंगे कि भारत युद्ध सामग्रियों का आयातक देश होने के बजाय निर्यातक देश हो जायेगा।

रूस- यूक्रेन युद्ध मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मध्यस्थता की भूमिका सराहना करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि यूक्रेन मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है। भारत शांति का पुजारी है और भारत ने कभी भी किसी दूसरे देश पर आक्रमण नहीं किया और न ही किसी दूसरे देश की भूमि पर कब्जा किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान में सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के बाद कमजोर भारत की छवि दुनिया भर में बदली है और भारत की ताकत बढ़ी है तथा दुनिया में अब सन्देश चला गया है कि भारत को अब कोई छेड़ेगा तो भारत उसे नहीं छोड़ेगा।

Related posts

बार्मिघम: 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले CM धामी,ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित

Dharmpal Singh Rawat

जिनके पास भविष्य को लेकर कोई नजरिया नहीं होता, वो गड़े मुर्दे उखाड़ते रहते हैं: राहुल गांधी।

Dharmpal Singh Rawat

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट 2023 के लिए सज रहा दून 

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment