राज्य समाचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमालयन हॉस्पिटल जौली ग्रांट में भर्ती स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता से मिले।

देहरादून 27 फरवरी 2022,

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन हॉस्पिटल जौली ग्रांट में भर्ती स्वयंसेवक संघ के संपूर्णानंद थपलियाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ डोईवाला व्यवस्था प्रमुख संपूर्णानंद थपलियाल को कुछ दिन पूर्व ह्रदय घात हुआ था। उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जौली ग्रांट भर्ती कराया गया था।

इनके अलावा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन अस्पताल में ही ईलाज करा रहे हल्द्वानी निवासी निमेश पाण्डेय का भी हालचाल जाना।

इस दौरान उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी हासिल की।

 

 

 

Related posts

मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का हुआ शुभारम्भ

वित्त विभाग ने अनुमोदन के लिए भेजी फ़ाइल, धामी सरकार देगी तोफहा

Dharmpal Singh Rawat

बाबा साहनी आत्महत्या कांड में फंसे गुप्ता बंधु पर कोर्ट में पेशी के दौरान फेकी गई स्याही

Leave a Comment