राजनीतिक

देश का हर राज्य एक दूसरे से जुड़े और साथ-साथ आगे बढ़े, यही हमारा संकल्प है: राहुल गांधी।

देहरादून 23 जनवरी 2023,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” अपने अंतिम पड़ाव जम्मू कश्मीर में पहुंच गई है। यहां पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि,खुला आसमान, खूबसूरत वादियां और जम्मू-कश्मीर के लोगों का प्यार यात्रा के अंतिम चरण में हमारी ऊर्जा का स्रोत और शक्ति बना हुआ है। भारत के सिर का ताज है यह प्रदेश, और यहां के लोगों की प्रगति में देश की उन्नति है। देश का हर राज्य एक दूसरे से जुड़े और साथ-साथ आगे बढ़े, यही हमारा संकल्प है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा,देश को रोज़गार सिर्फ छोटे व्यापारी और लघु और मध्यम व्यवसाय ही दे सकते हैं। देश के 2-3 बड़े उद्योगपति नहीं,इसलिए भारत में बेरोज़गारी फैल रही है। हिंदुस्तान का पूरा का पूरा धन 2-3 उद्योगपतियों की जेब में जा रहा है

नेताजी सुभाष चंद्र की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि,भारत का स्वतंत्रता संग्राम कोई आम लड़ाई नहीं थी। इसे इतिहास में उच्चतम दर्जा दिया गया है, जहां सदियों से पराधीन देश ने विश्व के सबसे बड़े साम्राज्य को वापस लौटने पर मजबूर किया था।

इस स्वतंत्रता के महत्व को समझने के लिए हमें स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के बलिदान और तपस्या को समझना होगा। नेताजी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए, हम सबको उनकी वीरता, देशभक्ति और नेतृत्व के गुणों से प्रेरणा लेनी चाहिए। लक्ष्य प्राप्त करने के उनके दृढ़ संकल्प और कभी न रुकने, किसी के सामने न झुकने के साहस ने उन्हें इतिहास के पन्नों में अमर बना दिया।

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी को लेकर मीडिया और लोगों ने जो इमेज बनाई है वह गलत है। वहीं संजय राउत ने कहा कि जिसकी आत्मा इस देश के साथ चल रही है वही पैदल चल सकता है।

 

Related posts

उपनल के किसी भी कार्मिक को अकारण हटाया नहीं जायेगा : सैनिक कल्याण मंत्री

Dharmpal Singh Rawat

उत्तराखंड मे लागू होगी समान नागरिक संहिता, 500 पृष्ठ से अधिक का ड्राफ्ट तैयार

Dharmpal Singh Rawat

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जारी करी प्रत्याशियों की सूची ।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment