अंतरराष्ट्रीय समाचार

वनों पर जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव, चक्रीय अर्थव्यवस्था, प्लास्टिक के विकल्प जैसे विषयों पर बैठक।

देहरादून 30 जनवरी 2023,

दिल्ली : केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल तथा राल्फ ब्रिंकहोस के बीच एक द्विपक्षीय बैठक का आयोजन आज नई दिल्ली में हुआ। राल्फ ब्रिंकहोस जर्मनी की संघीय संसद के जर्मनी-भारत संसदीय समूह का नेतृत्व कर रहे हैं।

बैठक में सतत विकास के लिए चक्रीय अर्थव्यवस्था, एकल उपयोग वाली प्लास्टिक की समस्या का समाधान, वन प्रबंधन तथा जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने की क्षमता के विषयों पर बातचीत की गई।

इस बैठक में जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने वनों पर जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव, पर्यावरण व जलवायु पर अफ्रीका में त्रिपक्षीय सहयोग, चक्रीय अर्थव्यवस्था, प्लास्टिक के विकल्प जैसे विषय उठाये। इसके अलावा यह मुद्दा भी उठाया गया कि कैसे दोनों देश इन सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए काम कर सकते हैं।

श्री यादव ने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए मिशन लाइफ के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्लास्टिक कचरे से निपटने, प्लास्टिक के विकल्प, लुप्तप्राय प्रजातियों और वनों के संरक्षण, वन सर्वेक्षण, कृषि वानिकी के लिए भारत द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख किया।

श्री यादव ने द्विपक्षीय सहयोग के माध्यम से प्रौद्योगिकी, जल, चक्रीय अर्थव्यवस्था, वानिकी के क्षेत्रों में जर्मनी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

अफ्रीका में त्रिपक्षीय सहयोग के प्रश्न पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने कहा कि विद्युत मंत्रालय पहले से ही अफ्रीका में विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रहा है। लेकिन, अफ्रीका में पर्यावरण और जलवायु पर किसी भी त्रिपक्षीय सहयोग के लिए पहले विदेश मंत्रालय से परामर्श करना होगा। भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 का आदर्श-वाक्य वसुधैव कुटुम्बकम् है। इसके मद्देनजर ग्लोबल साउथ की चिंताओं का भी उसी के अनुसार समाधान करने की आवश्यकता है।

 

 

 

 

 

Related posts

सूरीनाम में राष्ट्रपति द्रौपदी र्मुर्मु सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार’ से सम्मानित।

Dharmpal Singh Rawat

कुछ वर्षों से भारत तेजी से बदल रहा है, अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ा रहा है, अपनी प्रणालियों में सुधार कर रहा है, प्रौद्योगिकी के साथ जुड़ रहा है: पीयूष गोयल।

Dharmpal Singh Rawat

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-आसियान सहयोग को मजबूत बनाने हेतु 12-सूत्रीय प्रस्ताव रखे।

Dharmpal Singh Rawat