शिक्षा

स्पोर्टस काॅलेज में कक्षा-6 में प्रवेश हेतु प्रारम्भिक चयन ट्रायल्स 7 अप्रैल 2023 से शुरु।

देहरादून 13 फरवरी 2023,

आगामी शैक्षिक सत्र 2023-24 में महाराणा प्रताप स्पोर्टस काॅलेज देहरादून एवं हरि सिंह थापा स्पोर्टस काॅलेज पिथौरागढ़ में कक्षा-6 में प्रवेश हेतु प्रारम्भिक चयन ट्रायल्स 7 अप्रैल 2023 से शुरू होगा। चयन ट्रायल्स उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों के निर्धारित स्थलों पर चरणबद्ध रूप से आयोजित किए जाएंगे।

प्रधानाचार्य राजेश मंमगाई ने बताया कि, कक्षा-6 में प्रवेश हेतु प्रौस्पेक्टस खेल विभाग के अधीन जिला खेल कार्यालयों के मुख्यालयों , महाराणा प्रताप स्पोर्टस काॅलेज तथा हरि सिंह थापा स्पोर्टस काॅलेज पिथौरागढ़ के कार्यालय से 1 मार्च 2023 से प्राप्त किये जा सकते है।

कक्षा-6 में प्रवेश हेतु प्रारम्भिक चयन ट्रायल्स का प्रथम चरण 7 अप्रैल 2023 से 18 अप्रैल 2023 तक, द्वितीय चरण 21 अप्रैल से 26 अप्रैल 2023 तक, तृतीय चरण 28 अपप्रैल से 1 मई 2023 तक होगा।

 

 

 

 

Related posts

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

Dharmpal Singh Rawat

शिक्षा विभाग: 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ा फैसला, ऐसे मिलेगा 11वीं में एडमिशन

Dharmpal Singh Rawat

शिक्षा विभाग: अब इस भर्ती पर आई बड़ी UPDATE

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment