अंतरराष्ट्रीय समाचार

भारत और फ्रांस की नौसेनाओं का समुद्री साझेदारी अभ्यास।

देहरादून 12 मार्च 2023,

भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस सहयाद्री जहाज ने पिछले दिनों 10 – 11 मार्च 2023 को अरब सागर में फ्रांस की नौसेना के युद्धपोतों मिस्ट्रल क्लास एम्फीबियस असॉल्ट शिप के एफएस डिक्सम्यूइड और ला फेयेट श्रेणी के पोत फ्रिगेट एफएस ला फेयेट के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया।

इस अभ्यास में समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में विकासात्मक परिवर्तन के एक व्यापक स्पेक्ट्रम को परखा गया, जिसमें क्रॉस डेक लैंडिंग, बोर्डिंग अभ्यास और सीमैनशिप विकास जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया था। अभ्यास के निर्बाध संचालन ने दोनों नौसेनाओं के बीच पारस्परिकता एवं उच्च स्तर के सहयोग की पुष्टि की।

आईएनएस सहयाद्री अत्याधुनिक हथियारों व सेंसर से लैस है, जो उसे हवा, सतह तथा तलछट के खतरों का पता लगाने और उन्हें बेअसर करने में सक्षम बनाता है। यह युद्धपोत फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (पूर्व) के परिचालन नियंत्रण के तहत, विशाखापत्तनम में स्थित भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का एक हिस्सा है।

Related posts

अमेरिका की राजकीय यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन से मुलाकात।

Dharmpal Singh Rawat

गाजा पट्टी में इजरायली सेना की जबरदस्त बमबारी।

Dharmpal Singh Rawat

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वेलिंगटन न्यूजीलैंड के भारतीय उच्चायोग में भारतीय उच्चायुक्त सुश्री नीता भूषण से भेंटवार्ता की।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment