अंतरराष्ट्रीय समाचार

हिरोशिमा में शांति और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण।

देहरादून 20 मई 2023,

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 20 मई 2023 को जापान के हिरोशिमा में शांति और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण समारोह, प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार और सांसद नकातानी जेन, हिरोशिमा शहर के मेयर शकासुमी मत्सुई, हिरोशिमा सिटी असेम्‍बली के अध्यक्ष ततसुनोरी मोतानी, हिरोशिमा के सांसद और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, भारतीय समुदाय के सदस्य और जापान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनुयायियों की गरिमामयी उपस्थित में हुआ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 से 21 मई तक जापान में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए जापान पहुंचे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा भारत और जापान के बीच दोस्ती और सद्भावना के प्रतीक के रूप में हिरोशिमा शहर को भेंट की गई है।

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित राम वनजी सुतार ने 42 इंच लंबी कांस्य प्रतिमा को तैयार किया है। मोतोयासु नदी से सटा यह स्थल प्रतिष्ठित ए-बम डोम के करीब है, जिसे देखने के लिए रोजाना हजारों स्थानीय और विदेशी पर्यटक समान रूप से आते हैं।

इस स्थान को शांति और अहिंसा के लिए एकजुटता के प्रतीक के रूप में चुना गया है। महात्मा गांधी ने अपना जीवन शांति और अहिंसा के लिए समर्पित कर दिया। यह स्थान वास्तव में गांधीजी के सिद्धांतों और जीवन के साथ प्रतिध्वनित होता है, जो दुनिया और नेताओं को प्रेरित करता है।

 

 

Related posts

लुधियाना की अदालत में हुए विस्फोट में शामिल होने के आरोप में जर्मनी पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के एक प्रमुख सदस्य जसविंदर सिंह मुल्तानी को गिरफ्तार किया।

Dharmpal Singh Rawat

पाकिस्तानी नौसेना द्वारा गुजरात तट के पास गोलीबारी की घटना में एक भारतीय मछुआरे की मौत 6 मछुआरों का अपहरण ।

Dharmpal Singh Rawat

जिनेवा कन्वेंशन ‘संघर्ष में नागरिकों की रक्षा करता है और यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि सहायता जरूरतमंद लोगों तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचे:संयुक्त राष्ट्र।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment