राजनीतिक राज्य समाचार राष्ट्रीय समाचार

देशभर में कांग्रेस का आज ‘मौन सत्याग्रह’, बीजेपी के खिलाफ़ खोला मोर्चा 

आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर उत्तराखंड कांग्रेस के द्वारा देहरादून के गांधी पार्क में गांधी मूर्ति के समक्ष पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता बर्खास्त किए जाने और गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा उनकी लोकसभा सदस्यता बरकरार रखने के विरोध में और राहुल गांधी के साथ एकजुटता जाहिर करने हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा के नेतृत्व में और केंद्रीय पर्यवेक्षक ,उत्तराखंड कांग्रेस की सह प्रभारी एवं विधायक  दीपिका पांडे सिंह,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ,उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह  की गरिमामयी उपस्थिति में मौन सत्याग्रह आयोजित किया गया।

 

प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने पार्टी नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के खिलाफ कांग्रेस की ओर से किए जा रहे ‘मौन सत्याग्रह’ पर कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा प्यार, अहिंसा और देश को एकजुट करने की बात की है, लेकिन उन्हें निशाना बनाया गया। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे और लोगों के बीच जाएंगे।

 

आज हर राज्य की राजधानी में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे। नेता प्रतिपक्ष ने राहुल गांधी की अयोग्यता के पीछे बीजेपी की ‘घटिया चाल’ को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया कि सरकार उनकी आवाज को दबाने के लिए नई तरकीबें ढूंढ़ रही, क्योंकि वो सच सुनने से घबराती है।हम समझते हैं कि आज जो पूरे देश में मौन व्रत हो रहा है उससे नयी ऊर्जा का संचार होगा।

 

मौन सत्याग्रह शुरू करने से पहले प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने कहा कि देश की आवाज बन चुके राहुल गांधी के प्रयासों को कुचलने की कोशिश की जा रही है। एक सुनियोजित साजिश के तहत भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने आप को मेहुल चौकसी, नीरव मोदी,ललित मोदी का तथाकथित रिश्तेदार बनने का दावा करते हुए न्यायालयों में मुकदमा किया। और उस निमित्त कुछ निर्णय आए हैं। हमलोग सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे। सर्वोच्च न्यायालय का जो भी निर्णय होता है हम उसका सम्मान करते हैं।

 

पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यह भाजपा की जो सुनियोजित साजिश है षड़यंत्र है उसका हम विरोध करते रहेंगे। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश की जनता को संदेश दिया है कि किस तरह से महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम पर है पर केंद्र की मोदी सरकार का उस ओर कोई ध्यान नहीं ।आज राहुल गांधी जो देश की आवाज बने हैं उसको ताकत देने के लिए हमलोग मौन सत्याग्रह पर बैठे हैं।

 

धरने में कांग्रेस के विधायक बड़ी संख्या कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता म मौजूद रहे।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिला अफसरों को प्रमोशन और कर्नल रैंक के पैनल में शामिल करने के लिए सेना को विशेष चयन बोर्ड की बैठक आहूत करने के निर्देश।

Dharmpal Singh Rawat

केंद्रीय सचिव, पर्यटन अ‌रविंद सिंह ने, “प्रसाद योजना” और “स्वदेश दर्शन” जैसी केंद्रीय योजना के तहत हुए कार्यों की जानकारी ली।

Dharmpal Singh Rawat

होली रंग और उल्लास के त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है:पुष्कर सिंह धामी।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment