क्राइम समाचार

साइको किलर की दहशत में बरेली, एक के बाद एक 9 महिलाओं की हत्या, 250 गांव में हत्यारे की ढूंढ में पुलिस।

 उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में इन दिनों एक ‘साइको किलर’ से करीब 250 गांव के लोग दहशत में है। यह हत्यारा महिलाओं को निशाना बना  रहा है। शाही और आसपास के इलाकों में एक ही तरीके से 9 महिलाओं की हत्या से खौफ का माहौल है। ‘साइको किलर’ महिलाओं का गला दबाकर उन्हें सारी से लटका के, श्रृंगार का सामान आसपास बिखरा देता है। अधिकारियों ने गूगल मैप से हत्या स्थल वाले गांवों को चिह्नित किया तो आरोपी की संभावित सक्रियता के लिहाज से 250 गांव दायरे में आए। मैपिंग से पता चला कि शाही, शीशगढ़ और फतेहगंज पश्चिमी के 30-35 किमी के दायरे में सभी वारदातें हुई हैं। शाही और आसपास के सटे इलाकों में महिलाओं की हत्या का सिलसिला जारी है। पुलिस ने एक संदिग्ध को नशे की हालत में हिरासत में लिया है। 20 नवंबर को शाही थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दुलारो देवी की हत्या भी गाला दबाकर की गई थी। उसका भी बिसरा प्रिजर्व किया गया है।

पिछले 6 महीने में 9 महिलाओं की हत्या हो चुकी है। जिसके बाद पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी है। ताजा मामला शीशगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां उर्मिला नाम की एक 55 साल की महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला घर से खेत पर चारा लेने गई थी. जिसके बाद पुलिस का शक सीरियल किलर की तरफ जा रहा है। पुलिस की काई टीमें गठित की गई हैं।

Related posts

विकासनगर: तमंचे के बल पर तीन बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में लूट का प्रयास

Dharmpal Singh Rawat

मुख्य आरोपी की प्रेमिका से भी जुड़ा मामला, घटना के बाद से चल रही फरार 

एसिड हमलों के पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं पर वेबीनार आयोजित 

Leave a Comment