राजनीतिक

Delhi Congress President Arvinder Singh Lovely’s resignation from his post, a big blow to Congress.

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आज सुबह अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अध्यक्ष लवली ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा सौंपा। बताया जा रहा है कि , उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के फैसले से नाराज़ होकर यह कदम उठाया है। अरविंदर ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में बताया गया है कि दिल्ली कांग्रेस ईकाई लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन किए जाने के खिलाफ थी। कांग्रेस के खिलाफ , मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर आम आदमी पार्टी बनी थी। इसके बावजूद, भी कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया। दिल्ली में 25 मई को वोटिंग होनी , ऐसे में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष लवली के इस्तीफे से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

अरविंदर सिंह लवली दिल्ली कांग्रेस के दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहे। 1998 से 2013 तक दिल्ली से कांग्रेस विधायक रहे। वे शीला दीक्षित सरकार में 2003 से 2013 तक मंत्री रहे। लवली साल 2017 में कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे । लेकिन कुछ ही महीनों के बाद वो कांग्रेस में वापस लौट आए थे।

 

Delhi Congress President Arvinder Singh Lovely’s resignation from his post, a big blow to Congress.

 

 

 

Related posts

आतंकवाद के आरोप में जेल में बंद दो प्रत्याशी जीते चुनाव, क्या ले सकेंगे शपथ ? जानें नियम

Dharmpal Singh Rawat

आफिस आफ प्रोफिट के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरन की सदस्यता समाप्त।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment