राज्य समाचार

खेतों में फसल अवशेष और खरपतवार जलाने पर रोक, CAO करेंगे निगरानी

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद कृषि विभाग ने फसल कटाई के बाद खेतों में बचे हुए अवशेष और खरपतवार जलाने पर रोक लगा दी है।

 

उत्तराखंड में वनाग्नि की रोकथाम के लिए खेतों में फसल अवशेष और खरपतवार जलाने पर रोक लगा दी गई। इस संबंध में सचिव कृषि विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी किए।जिला स्तर पर मुख्य कृषि अधिकारी (सीएओ) इसकी निगरानी करेंगे। फसल अवशेष या खरपतवार जलाने के मामले में जिलाधिकारी के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद कृषि विभाग ने फसल कटाई के बाद खेतों में बचे हुए अवशेष और खरपतवार जलाने पर रोक लगा दी है।सचिव कृषि ने आदेश में सभी जिलों के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए किसानों को जागरूक किया जाए। मुख्य कृषि अधिकारी के माध्यम से खेतों में फसलों के अवशेष जलाने की निगरानी की जाएगी

Related posts

सुप्रीम कोर्ट द्वारा ” सड़क सुरक्षा” को लेकर गठित समिति के साथ मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली है।

Dharmpal Singh Rawat

कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

Dharmpal Singh Rawat

बाजपुर: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ली बाढ़ से हुई क्षति की जानकारी

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment