Uncategorized राष्ट्रीय समाचार

Congress’s problems increased due to Sam Pitroda’s statement about India’s diversity and inheritance tax.

*दिल्ली , इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के भारत विविधताओं के बारे में दिए गए बयान – जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग शायद गोरे जैसे दिखते हैं और दक्षिण भारत के लोग अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं।” से कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ीं हैं। सैम पित्रोदा के विवादित बयान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भारतीय जनता पार्टी के नेता कांग्रेस पर हमलावार हैं। कुछ दिन पहले सैम पित्रोदा के भारत में विरासत टैक्स लगाए जाने के विवादित बयान से देश में राजनीतिक बवाल पैदा हो गया था। वहीं कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयानों से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि, भारत की विविधताओं और विरासत टैक्स जैसे सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है और इसका खंडन करती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी को घेरने के लिए पित्रोदा के बयान का इस्तेमाल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर विरासत टैक्स लागू कर लोगों की संपत्ति को “अधिक बच्चों वाले लोगों” के बीच बांटने की योजना बनाने का आरोप लगाया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, शहजादे के एक अंकल ने आज ऐसी गाली दी है, जिसने मुझे गुस्से में भर दिया है। संविधान सिर पर रखने वाले लोग, देश की चमड़ी का अपमान कर रहे हैं। जिनकी चमड़ी का रंग काला होता है, क्या ये सब अफ्रीका के हैं। मेरे देश के लोगों को इन्होंने गाली दी है। अरे चमड़ी का रंग कोई भी हो, हम तो श्रीकृष्ण की पूजा करने वाले लोग है। चमड़ी के रंग के आधार पर मेरे देशवासियों का यह अपमान, देश सहन नहीं करेगा

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा, सैम पित्रोदा के बयान पर कहा कि दक्षिण भारतीय लोगों को अफ्रीकन बताना ठीक नहीं है। उत्तर-पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों की तरह दिखते हैं, ऐसी बात करना भी ठीक नहीं है। सैम पित्रोदा उल्टी-सीधी बात करने वाले हैं। कांग्रेस को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें इंडियन ओवरसीज अध्यक्ष के पद से भी हटाना चाहिए। ये भारत का अपमान है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो धर्म और जाति के नाम पर इस देश को बांटती रही है, वह अब इस देश में कौन किस रंग का है और किस भूभाग का है। उस आधार पर भी हमारे देशवासियों को बांटने और उनका अपमान करने का दुस्साहस करती है। सैम पित्रोदा का बयान गांधी परिवार की राष्ट्र के प्रति सोच को दर्शाता है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “सैम पित्रोदा की ओर से भारत की अनेकताओं को जो उपमाएं दी गई हैं, वो ग़लत और दुर्भाग्यपूर्ण हैं, अस्वीकार्य हैं। कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है और इसका खंडन करती है।

राजनीतिक आरोपों प्रत्यारोपों के बीच सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा,’ सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’

 

Congress’s problems increased due to Sam Pitroda’s statement about India’s diversity and inheritance tax.

Related posts

पंजाब प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने पद से दिया इस्तीफा:

Dharmpal Singh Rawat

सोशल मीडिया पर सिंघु बॉर्डर पर नृशंस हत्या करने की ज़िम्मेदारी लेने वाले निहंग सिंहों के नेता बाबा अमन सिंह की भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल।

Dharmpal Singh Rawat

अमित शाह ने नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के कार्यालय का उद्घाटन किया।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment